एसडीएम ने तटबंध एवं बाढ़ राहत चैकियों का किया निरीक्षण

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के अंतर्गत समस्त तटबंध एवं बाढ़ राहत चैकियों का उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने निरीक्षण किया। सभी बाढ़ राहत चैकियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ क्षेत्र के किसी को कोई भी दुस्वारियां नहीं होने दी जाएगी। लेखपाल, कानूनगो को सख्त हिदायत दी गई है कि वह अपने बाढ़ चैकियों पर मुस्तैद रहें। उप जिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार पीपी गिरी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।