बच्चों को निपुण बनाने के लिए सरसवां में रैली का हुआ आगाज

कौशाम्बी। सरसवां ब्लॉक के जवाहर नेहरू इंटर कॉलेज में  परिषदीय विद्यालयो के बीच होने वाली 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खंडशिक्षा अधिकारी प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम,विशिष्ट अतिथि खंडविकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी रहे। ब्लॉक में सभी न्याय पंचायत के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने रैली में प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रखर उत्तम सहित विशिष्ट अतिथी व बीईओ प्रमोद गुप्ता ने  माँ सरवस्ती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।दीप प्रज्वलन के उपरांत शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बच्चों ने सरवस्ती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुति कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रखर उत्तम ने बच्चों का हौसला औफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल हम को सहनशीलता व जीवन मे सामंजस्य बनाना सिखाती है।बीईओ प्रमोद गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी प्रतिभाओ को निखारा जा सकता है। पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को हर क्षेत्र व विधा में निपुण होना चाहिए, जिसके लिए ब्लॉक में विभिन्न प्रतियोगिताओं व रैली के माध्यम से बच्चों को निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में आये हुए अतिथियों को कंपोजिट स्कूल लौधना के बच्चों ने मार्च पास्ट दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक सिंह व बैजनाथ दुबे ने किया। रैली में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनय सिंह, आलोक सोनी, सुषमा चौरसिया व वर्षा सिंह, आंशी सिंह ने रंगोली बनाकर रैली में सहयोग किया। मीडिया व अनुशासन की जिम्मेदारी आकाश चन्देल,अंकित श्रीवास्तव व सचिदानंद मिश्रा ने बखूबी निभाई। रैली में राकेश सिंह, विनीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, प्रभात पॉजीटिव, राजेंद्र प्रसाद,अमित सिंह,पंकज सिंह, सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सहयोगी उपस्थित रहे।