पश्चिम रेलवे पर मनाया गया ‘सद्भावना दिवस’

पश्चिम रेलवे पर मनाया गया ‘सद्भावना दिवस’

मुंबई।पश्चिम रेलवे पर 18 अगस्त, 2023 को ‘सद्भावना दिवस’ मनाया गया। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को चर्चगेट स्थित मुख्यालय भवन में ‘सद्भावना शपथ’ दिलाई।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर  मिश्रभारतीय रेल की प्रगति के लिए एक समान लक्ष्य के साथ एक टीम के रूप में काम करने तथा सामाजिक सद्भाव और सभी धर्मों का आदर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों द्वारा भी अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘सद्भावना शपथ’ दिलाई गई।

सदभावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली प्रतिज्ञा

सदभावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली प्रतिज्ञा

हाजीपुर। 18.08.2023 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय प्रांगण में ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना देष की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलायी । उन्होंने […]