
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने मुंबई के निकट करजत में प्रस्तावित ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। 100 एकड़ में विकसित होने वाला यह विशेष आश्रय लगभग 5,000 लोगों को प्रेम, देखभाल और सुरक्षा से भरपूर स्थायी आवास प्रदान करेगा।

इसमें अनाथ बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और विकासात्मक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्ति शामिल होंगे। इस परियोजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर देखभाल सुविधाएं और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ के माध्यम से ऐसे लोगों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का अवसर मिलेगा।