उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 19 वें स्थापना दिवस पर आयोजित होगा व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

लखनऊ।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ पत्रकार वार्ता को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा संबोधित किया गया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में पत्रकार साथियों को जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 24 अगस्त,बृहस्पतिवार को अपना 19 वां स्थापना दिवस राजधानी में भव्य स्तर पर आयोजित कर रहा है।उन्होने बताया इस अवसर पर राजधानी के निराला नगर स्थित होटल रेगनेन्ट में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा व्यापारी सम्मेलन को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया जाएगा तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी नेता व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा व्यापारियो की आवाज को बुलंद करेंगे उन्होंने बताया इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है जिन व्यापारी साथियों ने पदाधिकारी के रूप में व्यापारियों की लगातार सेवा की तथा संगठन को मजबूत बनाने में विशेष योगदान दिया ऐसे दिवंगत व्यापारी पदाधिकारियों को सम्मान समारोह में व्यापारी रत्नष् सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा उनके परिजनों को यह सम्मान दिया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी,उपाद्यक्ष पवन जायसवाल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,चेयरमैन अशोक यादव, नगर महामंत्री मोहित कपूर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी मौजूद रहे।