बांदा। शहर के खाईंपार मुहलला निवासी नजमा (30) ने शनिवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव निवासी गोपी (17) ने घरवालों की डांट से नाराज होकर रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, तब घरवालों को घटना की जानकारी हो सकी। पैलानी थाने के खप्टिहाकलां निवासी रेहाना (20) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हो सकी।