सेवा सप्ताह के तहत भाजपाईयों ने किया नवभारत मेले का आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस को सेवा सप्ताह और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है उसी क्रम में नवभारत मेला का आयोजन रॉबटर््सगंज रामलीला मैदान में किया गया जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकाश कार्याे व संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर जनता को मेले के माध्यम से अवगत कराने का प्रयास भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया। नवभारत मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व शक्तिनगर विकास प्राधिकरण के सदस्य धर्मवीर तिवारी ने फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि भाजपा पार्टी में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाने वाला संगठन होता है जिसके कंधों पर अहम जिम्मेदारियों का बोझ दिया जाता है जो अपने संगठन के लिए मजबूती के साथ हर क्षेत्र में विकास विश्वास के साथ कार्य करने में सक्षम व नई पीढ़ी को नई दिशा की ओर बढ़ाने व ऊर्जावान रखने व लोगों के बीच नई सोच को उत्पन्न करने की क्षमता अगर किसी पार्टी के संगठन में मिलता है तो वह भाजपा के युवा मोर्चा के नेतृत्व में लोगों को मिलता है जो एक पार्टी के अंदर जोश व शक्ति के रूप में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने किया संचालन जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी जी व समापन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विदेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप सिंह कृष्णा पटेल जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव जिला मंत्री उत्कर्ष पांडेय विनीत त्रिपाठी अतुल पांडेय अभय पटेल जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह कोषाध्यक्ष आशीष केसरी जिला कार्यसमिति सदस्य राजन तिवारी धीरेंद्र पटेल मंडल अध्यक्षआदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।