संसदीय चुनाव में पुतिन की पार्टी का जलवा, जोरदार बहुमत हासिल कर आलोचकों का मुंह बंद

मास्को । रूस में हुए संसदीय चुनाव में फिर राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने बाजी मारी है। चुनावी नतीजों के परिणाम में पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जोरदार बहुमत हासिल कर आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है। सत्ताधारी पार्टी के 20 फीसदी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि, 33 फीसदी वोटों की गिनती में पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया ने 45 प्रतिशत वोट हासिल किया है। पुतिन के विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी ने 22 फीसदी ही वोट हासिल किए।वहीं साल 2016 के संसदीय चुनाव की,तब उसकी तुलना में पुतिन की पार्टी का प्रदर्शन इस साल के चुनाव में काफी कमजोर रहा। साल 2016 के चुनाव में पार्टी ने 54 फीसदी वोट हासिल किया था। बता दें कि पुतिन की पार्टी ने आरोप लगाकर कहा है कि, विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने लगातार पुतिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और समर्थकों ने कई अभियान भी चलाए जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। वहीं विपक्षी नेता नवलनी के समर्थकों ने आरोप लगाकर साफ कहा कि, यह चुनाव एकमात्र दिखावा है और अगर चुनाव निष्पक्ष होते,तब यूनाइटेड रशिया पार्टी हार जाती।