प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बभनमई गांव में विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की अगुवाई में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी ने हिस्सा लिया।उन्होंने सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में बहुत सी योजनाएं चलाई है। गरीबों को फ्री में आवास देना, प्रधानमंत्री अन्य योजना के तहत गरीब लोगों का पेट भरने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन करके सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाना सरकार का एकमात्र उद्देश्य है। प्रबुद्ध वर्ग की कोई जाति पाति नहीं होती है। वह किसी भी जात के हों, रिटायर शिक्षक, रिटायर्ड डॉक्टर ,अधिवक्ता, के साथ साथ हर वर्ग के प्रबुद्ध लोगों तक सरकार की उपलब्धियों को पंहुचाना इस सम्मेलन का मकसद है।क्योंकि यही प्रबुद्ध वर्ग ही सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा सकते हैं। प्रबुद्ध लोगों की बात जनता गंभीरता से सुनती और समझती है। साथ ही उन पर विश्वास भी करती है। प्रबुद्ध सम्मेलन में भारी भीड़ देखने को मिली। विधायक धीरज ओझा ने सम्मेलन में आए हुए प्रबुद्ध का मान सम्मान करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही हैं । आगामी विधानसभा चुनाव यानि वर्ष 2022 के चुनाव में सरकार पूर्ण बहुमत में जनता के आशीर्वाद से बनेगी।