मंडल कार्यालय प्रयागराज में राजभाषा पखवाड़ा २०२१ का आयोजन

प्रयागराज।प्रयागराज मंडल पर १४ सितंबर से २८ सितंबर २०२१ तक मनाए जाने वाले राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की कड़ी में आज वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों ने खुशी एवं उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था ‘कोरोना काल में रेलवे की भूमिका’।इस विषय पर कर्मचारियों ने मूल्यवान विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता का संचालन शेषनाथ पुष्कर, राजभाषा अधिकारी, प्रयागराज मंडल ने किया। संचालन के दौरान उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ऐसे वातावरण का निर्माण करना होता है जिससे अधिकारी एवं कर्मचारी राजभाषा हिंदी से भावनात्मक रूप से जुड़े और सरकारी कामकाज मे राजभाषा हिंदी का प्रयोग बढ़े। भावनात्मक जुड़ाव (इमोशनल एटैचमेंट) पर प्रकाश डालते हुये उन्होने कहा कि भावनात्मक जुड़ाव से तात्पर्य राजभाषा हिंदी के प्रति लोगो के मन में आदर कि भावना, प्रेम कि भावना, अपनत्व कि भावना एवं सहयोग कि भावना होती है। निर्णायक मंडल में राजभाषा अधिकारी के साथ अमित कुमार सिंह/ जन संपर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल थे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लिए समापन समारोह के दौरान पुरस्कार दिया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान पी. एस. उपध्याय, आशुतोष तिवारी, नीरज मिश्रा एवं त्रिपुरारी उपाध्याय उपस्थित थे।