क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन

क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के कटरा स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की मांग को लेकर लोगो ने प्रदर्शन किया। लोगो का कहना है कि पुलिया नही बनी तो धरना भी देगें। बताते है कि करीब दो माह से पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।जिसके कारण बारिश का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर लगातार बह रहा है। सड़क का कुछ हिस्सा भी पानी की वजह से कट गया है। आलम यह है कि इसके वजह से कई लोग नहर में गिर कर चोटिल हो चुके है।उक्त समस्या से सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी व चेयरमैन शिव गोविंद साहू को भी अवगत कराया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रदर्शन करने में आशीष तिवारी, श्याम बाबू, ओम प्रकाश, ज्ञानू ,विजय कुमार, सुरेश गुप्ता व कल्लू मौर्य आदि रहे।