मिडफील्डर नीलाकांता को मणिपुर से कई हॉकी प्रतिभाओं के निकलने की उम्मीद

नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा का मानना है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम और उन्हें मिली सफलता से प्रेरित होकर उनके राज्य मणिपुर के भी अधिक से अधिक युवा अब हॉकी खेलने के लिए प्रेरित होंगे। मुझे उम्मीद है कि टोक्यो ओलंपिक में मेरे प्रदर्शन से मेरे प्रदेश के युवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं इसे पहले हॉकी इंडिया ने भी कहा था कि मणिपुर हॉकी में काफी क्षमता है। प्रदेश में कई अच्छी चीजें हो रही है और अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। चार साल राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले नीलाकांता का मानना है कि लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे सीनियर टीम के साथ पिछले कुछ साल में अपने प्रदर्शन के आंकलन का अवसर मौका मिला। मैं खुशकिस्मत हूं जो भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। मैंने इस दौरान उनसे काफी कुछ सीखा है।’ उन्होंने कहा, ‘कोच ने हर खिलाड़ी को एक भूमिका दी है और मैं उस पर खरे उतरने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि अभी भी प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है।।’