CMS के सर्वाधिक 152 छात्रों ने जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफलता अर्जित कर बनाया कीर्तिमान, जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 152 मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा के चौथे चरण में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। अब ये छात्र जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। सी.एम.एस. के इन सभी 152 मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित कटऑफ (87.89 परसेन्टाइल) से कहीं अधिक अंक अर्जित किये है। खास बात यह है कि सी.एम.एस. के इन 152 छात्रों में से 128 छात्रों ने 90 से लेकर 99.96 परसेन्टाइल तक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का डंका बजाया है। इतना ही नहीं, सी.एम.एस. के 21 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किए हैं जबकि सी.एम.एस. की ही छात्रा रवीजा चंदेल ने 99.96 परसेन्टाइल अर्जित कर लखनऊ में टॉप किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की शानदार सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी विद्यालय के मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की कैरियर संभावनाओं के प्रति बेहद जागरूक है और उन्हें सदैव सफलता के सोपान पर पहुँचने को प्रेरित करता है। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में रिकार्डतोड़ सफलता अर्जित कर अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के चौथे चरण में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में रवीजा चंदेल (99.96 परसेन्टाइल), सार्थक गौतम (99.88 परसेन्टाइल), हर्ष जोशी (99.85 परसेन्टाइल), प्रखर मौर्या (99.74 परसेन्टाइल), अतुल पाण्डे (99.68 परसेन्टाइल), आर्यन मौर्या (99.65 परसेन्टाइल), आर्यन सिन्हा (99.60 परसेन्टाइल), आर्यन श्रीवास्तव (99.47 परसेन्टाइल), शैलेष अग्रवाल (99.46 परसेन्टाइल), शाश्वत वर्मा (99.45 परसेन्टाइल), श्याम अग्रवाल (99.40 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह (99.39 परसेन्टाइल), अमन जगताप (99.34 परसेन्टाइल), राजुल द्विवेदी (99.22 परसेन्टाइल), अपुल रंजन (99.22 परसेन्टाइल), प्रणव मिश्रा (99.20 परसेन्टाइल), जूही वाजपेयी (99.18 परसेन्टाइल), अर्श जीत सिंह (99.15 परसेन्टाइल), सैयद मोहम्मद मुस्तफा (99.10 परसेन्टाइल), आयुष श्रीवास्तव (99.09 परसेन्टाइल) एवं सत्विक शुक्ला
(99.04 परसेन्टाइल) शामिल हैं।