अंडे को सही स्टोर करे तो 7 दिन तक रहता है खाने योग्य

नई दिल्ली । क्या आप जानते हैं कि उबले हुए अंडे कितने समय तक खाए जा सकते हैं।अब एक सवाल हर समय लोगों के मन में चलता रहता है कि आखिर उबले हुए अंडे का सेवन कितनी देर बाद तक किया जा सकता है। साथ ही लोगों के मन में बात यह भी रहती है कि अधिक देर तक उबले अंडों को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है। अंडे के अंदर एक या दो नहीं बल्कि कई पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए, बी-6, बी-12, प्रोटीन, एमिनो एसिड, सेलेनियम और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे गुण मौजूद होते हैं। यह व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। अंडे का सेवन, आमलेट, हाफ फ्राई, और उबालकर भी किया जा सकता है। अंडों को उबालने के बाद अगर ज्यादा देर तक सेवन नहीं किया जा रहा, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके को ना उतारें। क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और वह हवा के साथ खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ सकते हैं।अगर आप उबले हुए अंडे का सेवन तुरंत नहीं करने वाले तो आप इसका छिलका ना उतारें। जब आपको अंडा खाना हो तभी इसके छिलके को उतारें और तुरंत खा लें। इससे यह बैक्टीरिया के संपर्क में नहीं आएगा। अगर अंडा उबालते समय फट गया है तो इसे तुरंत खा लें। इसे फ्रिज में रखने की भूल ना करें। ऐसा कई बार होता है कि अंडे को फ्रिज में रखने के बाद कुछ चीजों की वजह से इसके खराब होने का शक रहता है। लेकिन बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर का कहना है कि जब अंडे को सही तरह से स्टोर किया गया हो तो यह 7 दिन तक खाने योग्य रहता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अंडा खराब हो गया है तो आप यह देखे क्या अंडे का खोल चिपचिपा हो गया है, या इसका रंग चॉकलेटी हो गया है। ऐसा है तो अंडा खाने योग्य नहीं है। ध्यान रहे कि अगर अंडा खराब हो गया है तो इसका सेवन ना करें। ऐसा करने पर आपको डायरिया, उल्टी और जी घबराने जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप इससे भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे तो अंडे को फाड़ कर देखें। इसकी गंध से आपको समझ आ जाएगा कि यह खराब है या नहीं। बहुत से लोग अंडे की जर्दी के हरे रंग को देखकर इसे खराब मान लेते हैं। लेकिन यह तब होता है जब अंडे को अधिक पका दिया गया हो। इससे खाने पर मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है। लेकिन यह खाने में सुरक्षित होता है। मालूम हो ‎कि आज दुनिया भर में लोग अंडों का सेवन करते हैं। वहीं जिम जाने वाले लोगों के लिए अंडे सबसे पसंदीदा फूड होता है। इन्हें उबालने में ना तो मेहनत करनी पड़ती है ना ही इसके लिए किसी तरह के दूसरी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। साथ ही यह दूसरे प्रोटीन स्रोतों के मुकाबले बेहद सस्ते भी होते हैं। उबले हुए अंडों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।