क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया स्वागत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नवमनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज अंकुर बाजपेई व महामंत्री श्रीप्रकाश सिंह के जनपद प्रथम आगमन पर संगठन जिलाध्यक्ष नीरज कुमार द्विवेदी की अगुवाई में कर्मचारियो ने फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों की हर समस्याओ पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया।
प्रयागराज मंडल के संगठन का पदाधिकारी बनने के बाद नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर बाजपेई व महामंत्री श्रीप्रकाश सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर लोक निर्माण विभाग प्रांगण में कर्मचारियी ने दोनों पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष नीरज कुमार द्विवेदी की अगुवाई में फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों के मान सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए वह उनके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कर्मी वर्कचार्ज हो या ड्राइवर संवर्ग अथवा डिप्लोमा संवर्ग सभी एक दूसरे के सहयोगी एवं विभाग के महत्वपूर्ण अंग है। सभी कर्मियों के आपसी सहयोग से संगठन समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही मान सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। उन्होंने विभागीय शोषण के विरुद्ध सभी कर्मियों को एकजुट होकर साथ खड़े होने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक कुमार, शत्रुघन, राशिद नसीर, आशीष कुमार, शैलेश कुमार यादव, मो. अशफाक खान, शिव कुमार, अब्दुल रशीद भी रहे।