शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा

बांदा। प्रभारी निरीक्षक बिसंडा दिनेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यवेंद्र सिंह व हमराह पुलिस बल द्वारा थाना बिसंडा में पंजीकृत अज्ञात अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। रफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अवधेश नामदेव पुत्र शिवपूजन नामदेव निवासी बिलगांव बताया। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए 9 हजार 889 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत माह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चोरी की वारदात हुई थी। जिसका अभियोग भी थाने में दर्ज था। सूचना मिली कि उक्त वारदात में अवधेश का हाथ था। हिरासत में लेने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तब उसने घटना में शामिल होना बताया। चोर की निशानदेही पर चोरी का माल व नगदी भी बरामद हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया, मुख्य आरक्षी प्रेमसागर मौर्य, आरक्षी मनोज, हेमंत व आशीष शामिल रहे।