राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभावार बढ़े हुए मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों को लेकर मंगलवार जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होने बढ़े हुए मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों की संख्या देखते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने की हिदायत दी। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि 238 जहानाबाद विधानसभा में मतदान केन्द्र 266, मतदेय स्थलों की संख्या 348, बढ़े हुए बूथों की संख्या 33 कुल 381 मतदेय स्थल होंगे। इसी तरह 239 बिंदकी विधानसभा में मतदान केन्द्र 226, मतदेय स्थलों की संख्या 333, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 1 एवं बढ़े हुए बूथों की संख्या 29 कुल 362 मतदेय स्थल, 240 सदर विधानसभा में मतदान केन्द्र 208, मतदेय स्थलों की संख्या 367, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 5 एवं बढ़े हुए बूथों की संख्या 32 कुल 399 मतदेय स्थल, 241 अयाह शाह में मतदान केन्द्र 185, मतदेय स्थलों की संख्या 287, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 5 एवं बढ़े हुए बूथों की संख्या 34 कुल 381 मतदेय स्थल, 242 हुसैनगंज में मतदान केन्द्र 238, मतदेय स्थलों की संख्या 332, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 9 एवं बढ़े हुए बूथों की संख्या 39 कुल 371 मतदेय स्थल तथा 243 खागा सु0 विधानसभा में मतदान केन्द्र 250, मतदेय स्थलों की संख्या 378, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 2 एवं बढ़े हुए बूथों की संख्या 30 कुल 408 मतदेय स्थल होंगे। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1373, मतदेय स्थलों की संख्या 2045, संभाजन के उपरांत बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या 22 एवं 1200 मतदातों पर संभाजन के उपरांत बढ़े हुए बूथों की संख्या 197 कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1395 एवं कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2242 होगी। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियो से कहा कि जिन विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है और भवन परिवर्तन हुए हैं उन्हें देख ले उसके उपरांत रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व लालता प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, उप जिलाधिकारी बिन्दकी विजय शंकर तिवारी, उप जिलाधिकारी खागा आशीष कुमार के अलावा भाजपा के मनोज मिश्रा, बसपा के पीके गौतम, कांग्रेस के राजीव लोचन, अपर उप जिलाधिकारी प्रियंका व सहायक निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे।