दो आरोपी गांजा व तमंचा सहित गिरफ्तार

बांदा। मरका एवं जसपुरा पुलिस ने तमंचा व गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मरका पुलिस ने रामभवन पुत्र बैजनाथ निवासी औगासी थाना मरका को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। नाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बृजमोहन पुत्र भूरा सिंह निवासी गौरीकला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो पांच ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। दोनो आरोपियों को जेल भेजा गया है।