दिशा पाटनी ने बिकिनी और स्कर्ट में बीच पर किया रैंप वॉक, वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बिकिनी और वर्कआउट वाली तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीच पर टहलती हुईं नजर आ रही हैं। ये वीडियो आते ही वायरल हो गया है। फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी बीच पर बने एक रेस्तरां के एरिया में टहल रही हैं। वह अपनी जुल्फें लहरा रही हैं। वह आखिरी में रैंप वॉक की तरह चलते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल रंग की बिकिनी और फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी रैपर डोजा कैट का सॉन्ग ‘वुमेन’ चल रहा है। दिशा पाटनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘मिसिंग’ लिखा है। इसके साथ बीच और फूल वाले इमोजी भी इसके कैप्शन में शामिल किए हैं। दिशा का ये वीडियो मालदीव वेकेशन का है। जो संभवतः टाइगर श्रॉफ ने रिकॉर्ड किया है। कुछ समय पहले दिशा रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ ही मालदीव वेकेशन पर गई थीं। वह अब इस वेकेशन को काफी मिस कर रही हैं इसलिए उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। दिशा पाटनी के इस वीडियो पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने कमेंट किए हैं। वर्दा खान नाडियावाला ने फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं, शेफ केल्विन चिउंग ने लिखा, अब फिर से रिचार्ज होने का टाइम आ गया है। फिल्ममेकर अहमद खान की पत्नी शायरा खान ने कमेंट में फायर वाले इमोजी के साथ ‘होटी’ लिखा। वर्कफ्रंट पर दिशा आखिरी बार फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड’ में सलमान खान के अपॉजिट दिखाई दी थीं। इसके बाद वह ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम ,अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।