दबंगो पर भूमि कब्जाने का लगाया आरोप

फतेहपुर। आशियाना बनाने की उम्मीद के साथ भूमि खरीदने वाले मोहम्मदपुर गौती निवासियो ने गांव के ही दबंगो पर उनके प्लाट की नींव उखाड़कर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाया है।मंगलवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवकांत तिवारी की अगुवाई में हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती निवासियो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आवास निर्माण के लिए उन लोगों ने प्लाट खरीदे थे। ज़मीन का बैनामा करवाने के पश्चात भूमि पर पक्की नींव भी भरवा रखी थी। जिसे गाँव के ही दबंगों हसनैन पुत्र गफ्फार, इस्लाम पुत्र हारून निवासी मोहम्मपुर गौंती व श्यामलाल पुत्र पीतना  निवासी सुल्तानपुर घोष द्वारा जेसीबी की मदद से प्लाटों की नींव को अवैध तरीके से तोड़कर उस पर कब्ज़ा कर लिया। लोगांे ने बताया कि उनके द्वारा मेहनत मजदूरी करके गाढ़ी कमाई से मकान बनाने के लिए प्लाट खरीदे गए थे। कुछ लोगों ने बैंक से लोन भी लिया था लेकिन दबंगों द्वारा सभी के प्लाट की नींव तोड़कर उन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। इस मौके पर ननकी देवी, पवन मौर्य, कमलेश, निर्दाेष, गीता देवी, सुमन देवी, अकबर अली, कमलेश गुप्ता, शिव सागर, सुमन देवी, शिवबाबू आदि रहे।