फ्रंटल संगठनों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर बिंदकी से लेकर शहर के अंदर जगह जगह युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योती प्रवीण के काफिले का भी शहर के सभी चैराहों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जमकर स्वागत किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज निषाद, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती का भी जगह जगह स्वागत हुआ।स्वागत के पश्चात सभी फ्रंटल संगठनों ने शहर के एक मैरिज लान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा जनपद प्रभारी प्रकाश शर्मा ने फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्कर्मा के स्वागत में युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। छिवली नदी से लेकर समापन स्थल मैरीज़ लान तक युवा मोर्चा जिंदाबाद के उद्घोषों से समूचा जनपद गूंज उठा। साथ ही साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज निषाद, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती का भी स्वागत कार्यक्रम उत्साह से परिपूर्ण देखा गया। युवा मोर्चा के जहानाबाद, हुसैनगंज अयाह शाह, सदर, खागा एवं बिंदकी विधानसभाओं के समस्त मंडलों के पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। औंग, चैड़गरा, गुंडापुर मोड़, मुरादीपुर, मलवा, मेडिकल कॉलेज, नउवाबाग, डाक बंगला, सदर अस्पताल, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा चैराहा, पटेल नगर चैराहा, विद्यार्थी चैराहा, श्याम नर्सिंग होम, बुलेट चैराहा, अवंती बाई चैराहा समेत अन्य स्थानों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के समापन स्थल पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, शिव प्रसाद त्रिपाठी ने आशीर्वाद देते हुए भविष्य की भाजपा को उत्साहित करने का काम किया। नवनियुक्त सभी फ्रंटलो के अध्यक्षों ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाबत रणभेरी बजने के साथ जीत की हुंकार भरी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, कानपुर बुंदेलखंड कोषाध्यक्ष मोना शुक्ला, विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सावन गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला मंत्री आशीष तिवारी, भारती गांधी, मनोज गांधी, रामप्रताप गौतम, सुनिधि तिवारी, देवनाथ धाकडे, संगीता द्विवेदी, गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, निधि तिवारी, शैलजा राज लोधी, अंजू त्रिपाठी, रेखा सरोज, संगीता, जयदेव सिंह गौतम, संतु तिवारी, मनोज सविता, हिमांशु त्रिपाठी, किशन शुक्ला, शिवम अवस्थी, प्रबल तिवारी, शिवम, अपर्णा सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, शैलजा राज लोधी आदि रहे।