वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर की कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न

प्रयागराज: जिला वालीबाल संघ,प्रयागराज के द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की देखरेख में विकास खंड उरुवा तहसील मेजा के अंतर्गत गांव मिश्रपुर में डी.वी.ए प्रयागराज की संबद्ध इकाई “वालीबॉल क्लब मिश्रपुर” की कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। उक्त समिति का चुनाव क्लब के संस्थापक राम सिंह की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर संपन्न हुआ। जिसमें क्लब के कुल 51 सदस्यों ने भाग लिया। उक्त अवसर पर वालीबॉल क्लब मिश्रपुर की एक नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अजय कुमार यादव प्रधान मिश्रपुर को पदेन संरक्षक, टी.एन.सिंह को अध्यक्ष, रामबाबू सिंह को कोषाध्यक्ष तथा चंद्रमोहन राव को महामंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। उपरोक्त के अतिरिक्त फतेह बहादुर सिंह एवं सूबालाल सोनकर को उपाध्यक्ष और जितेंद्र यादव व प्रदीप कुमार को उप मंत्री पद पर चुना गया। उसी क्रम में के.पी.सिंह को प्रशिक्षक, प्रभाकर चौबे को सह प्रशिक्षक, राकेश सिंह को टीम मैनेजर तथा रमेश चंद्र शुक्ला,रमाशंकर राव,मुनीम सोनकर,छविनाथ पासवान,मनोज सिंह राजपूत,बादल अली,शिवा सिंह एवं राजन यादव सहित सभी को कार्यकारी सदस्य चुना गया।