मोदी ने महिला और पुरूष पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

नयी दिल्ली | ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के उफा में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश के महिला और पुरूष पहलवानों की सराहना की है।श्री मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा , “ प्रतिभाशाली और ताकतवर बनें। जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2021 में हमारे पुरूष और महिला दल ने चार रजत सहति कुल 11 पदक जीते हैं। इस सफलता के लिए टीम सराहना की पात्र है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। ”उल्लेखनीय है कि देश के महिला और पुरूष पहलवानों ने रूस के उफा में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाते हुए चार रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं।