हरियाणा के राज्यपाल ने महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया

चंडीगढ़ । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। हॉकी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित इस समारोह में हरियाणा की पांचों हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंत सिंह, मोनिका मलिक, शर्मिला देवी, रीना खोखर, शिवेंद्र सिंह और गुरमिंदर सिंह को पांच-पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया, जबकि दो कोचों को 2.5 लाख रुपए की नकद राशि दी गई। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के बहुत सारे खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नई खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक जीतने वालों को छह करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता ओलंपियनों को 2.5 करोड़ रुपए दे रही है। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में अब तक 23.25 करोड़ रुपए बांटे हैं। साथ ही कहा कि हरियाणा की तरह ही सभी राज्यों को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति तैयार करनी चाहिए जिससे वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।