फतेहपुर में संरक्षा सेमीनार का आयोजन

प्रयागराज।सुचारू रूप से रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में रेल परिचालन से संबंधित विभिन्न व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। सेमीनार में ५० कर्मचारी उपस्थित थे।‘रेल परिचालन में आध्यात्मिक विचार की भूमिका’ पर बोलते हुए राजभाषा अधिकारी / प्रयागराज शेषनाथ पुष्कर ने कहा कि आध्यात्मिक विचार व्यक्ति को एक अच्छा व्यक्ति बनाता है और एक अच्छा इंसान रेल परिचालन के साथ साथ हर एक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करता है। आध्यात्मिक विचार मन में अच्छी भावनाओं और अच्छे गुणों का विकास करता है। आध्यात्मिक विचार मानवता के प्रति आदर की भावना मानवता के प्रति त्याग की भावना का विकास करता है। बोधि वृक्ष के नीचे आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के बाद गौतम बुद्ध द्वारा गाँव गाँव नगर नगर घूमकर लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देने की पृष्ठभूमि में मानवता के प्रति यही भावनाएं थी।सेमीनार का संचालन आलोक चंद्र गुप्ता ने किया। सेमीनार में मनोज कुमार सिंह संदीप कुमार सिंह चंद्रिका प्रसाद धूपिया आदि उपस्थित थे।अपने संबोधन में चंद्रिका प्रसाद धूपिया ने कहा कि रेल परिचालन में एक्शन प्रोटेक्शन और इन्फार्मेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्टेशन अधीक्षक एम एम मिश्र ने सेमिनार की अध्यक्षता की।