फिट इंडिया प्रडम रन २.० को महाप्रबंधक उमरे संग अध्यक्षा ने दिखायी हरी झंडी

प्रयागराज।सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय की रेल कॉलोनी रेलगॉंव में फिट इंडिया फ्रीडम रन २.० का आयोजन किया गया। इस दौड़ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार और उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा पूनम कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ज्ञात हो कि, राष्ट्र के ७५ वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत १३ अगस्त से २ अक्टूबर २०२१ गांधी जयंती तक फिट इंडिया फ्रीडम रन २.० का भारत सरकार के युवा कार्याक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है। रेल मंत्रालय इस फिट इंडिया अभियान में बढ़ – चढ़ कर सहभागिता कर रहा है।इसी क्रम में गुरूवार को उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा इस दौड़ का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम खेल संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी / निर्माण शरद मेहता ने मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रमोद कुमार का पुष्प गुच्छ प्रदान स्वागत किया और इसी क्रम में अलका मेहता ने उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा पूनम कुमार का स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने अवगत कराया कि, राष्ट्रीय खेल दिवस २९ अगस्त को वर्ष २०१९ में प्रधानमंत्री द्वारा इस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई थी।इस अवसर पर महाप्रबंधक ने फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए सभी को प्रेरित किया आर आशा व्यक्त की कि, यदि भारत का हर नागरिक फिट रहे तो स्वाभाविक रूप से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन होगा।इसी मिशन के अंतर्गत ७५ वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में १३ अगस्त से २ अक्टूबर २०२१ गांधी जयंती तक फिट इंडिया फ्रीडम रन – २ का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इसका कॉन्सेप्ट है- मह ल्ह हब् ग्स’, इसका मूल उद्देश्य फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज और इ.घ्. इल्ह के इस द्वितीय संस्करण की ऊपस है। ‘’जनभागीदारी से जन आंदोलन’’। यह फिज़िकल या वर्चुअल माध्यम से भी किया जा सकता है।इस कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, रेल सुरक्षा बल कमियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।