सभी खेल संघों के पदाधिकारियों व खिलाडियों ने शोक सभा प्रगट कर दी श्रद्धांजलि।

प्रयागराज |वॉलीबाल खिलाड़ियों की एक शोक सभा प्रधान डाकघर के वॉलीबाल ग्राउंड पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व प्रयागराज,डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष जार्डन.एच.नाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कोवीड-19 के नियमों का पालन किया गया। विदित हो कि विगत दिवस उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा(गोरखपुर) के दूसरे नंबर के पुत्र मनोज मिश्रा को 13 मई 2021 को करोना पाजिटिव होने के कारण उन्हें शहर के नन्दा नगर कोविड अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति मे सुधार न होने कारण वहा से उन्हें तीन दिन बाद रेफर कर दिया गया था। उसके बाद उन्हें 16 मई 2021 को शहर के ही आरोही करोना अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया। फिर चार दिन उपचार के बाद स्वास्थ्य मे सुधार न होने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उन्हें के.जी.एम.सी मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। फिर 20 मई 2021 को लखनऊ मेडिकल कालेज मे भर्ती करके उपचार लगातार हो रहा था और उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था तभी अचानक 31 मई 2021 को सुबह 5 बजे लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे उन्होंने अन्तिम सास ली है। उनके निधन की सूचना मिलने पर गहरा शोक प्रगट किया गया तथा मृत आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को दुःख की इस अपार घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने हेतु समस्त खिलाड़ियों व पदा धिकारियो ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उक्त सभा मे जॉर्डन.एच.नाथ(अध्यक्ष), के.के.मिश्रा, अंगद राय, के.पी.सिंह, प्रभात राय, पंकज शुक्ला, संदीप गुप्ता(क्रीड़ा अधिकारी म्योहॉल), एस.के.सचान, फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली, जसवंत सिंह, प्रमोद राय, सतेंद्र पांडेय, राजेश वर्मा, जावेद अख्तर, आनंद शर्मा, हरिशंकर सिंह, मुकेश शुक्ला, दुर्गेश सिंह, रामाश्रय राय, दरबार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजया सिंह, डॉ.पवन पचौरी, निहारिका यादव, उमा दुबे, डी.के.मिश्रा, जे.पी.शर्मा, बी.एच.जैदी, जे.पी.ओझा, रामनिवास यादव आदि लोग उपस्थित रहे। बैजनाथ मिश्रा गोरखपुर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव भी है।