विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व अमरजीत त्रिपाठी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के आदेशानुसार व नोडल अधिकारी लोक अदालत निशा झा की अध्यक्षता में सोमवार को सेंट्रल अकैडमी झूंसी मे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कोविड-१९ के नियमो का पालन करते हुए किया गया, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंग अनुपात ,घरेलू हिंसा ,महिला उत्पीड़न ,राष्ट्रीय लोक अदालत, ई चालान, बाढ़ पीड़ितों हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं इत्यादि विषयों पर आम जनता को जागरूक किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन सुश्री हिना कौसर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला अधिकारों से संबंधित जानकारी आम जनता को प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान की गई सिविल जज जूनियर डिविजन सुश्री अंजलिका प्रियदर्शनी द्वारा महिलाओं के अधिकार, लोक अदालत, घरेलू हिंसा इत्यादि महिलाओं से जुड़े मामलों पर कानूनी जानकारी आम जनता को प्रदान किया। नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा द्वारा आम जनता/छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना व विधिक जानकारी प्रदान करते हुए ई चालानी व दिनांक ११.९.२०२१ को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु आम जनता को जागरूक किया। लोगों से आह्वान किया कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण होने वाले मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराएं एवं उसका लाभ उठाएं प्रबंधक सेंट्रल अकैडमी यूपी द्वारा छात्र छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ घरेलू हिंसा व अन्य विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की।