
नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराऊंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल शुरु होने पर घंटी बजाई। इस मैदान पर मैच शुरू होने से पहले घंटी बजाने की परंपरा रही है। प्रतिष्ठित क्रिकेटरों को यह अवसर दिया जाता है। वहीं भारतीय महिला टीम के ट्विटर हैंडल से भी लिखा गया था कि इंग्लैंड और भारतीय पुरुष टीम के बीच जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल से पहले दीप्ति घंटी बजाएंगी। दीप्ति ने 61 एकदिवसीय मैचों में 37।58 की औसत से 1541 रन बनाने के अलावा और 68 विकेट भी लिए हैं। 54 टी-20 मैचों में उन्होंने 20.43 की औसत से 470 रन बनाए और 56 विकेट भी लिए हैं।
- लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में 111 मेधावियों को 204 पदक
- एसजीपीजीआई में दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी X-ALD का पहला सफल हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट
- पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी
- भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित
- लखनऊ विश्वविद्यालय में राज्य के पहले ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर का शुभारंभ
दीप्ति ने इसी साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था और 54 रनों की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड में द हंड्रेड खेलने आई हैं। इसी बीच उन्हें क्रिकेट प्रबंधन ने घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले मैच के पहले दिन इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एनिड बेकवेल ने घंटी बजाई थी। फिर इंगलैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने भी यह काम किया।