रेखा शर्मा फिर महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली | राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को अगले तीन वर्ष के लिये फिर आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की।