बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल

Former MLA of Bikapur (Faizabad) assembly seat Jitendra Singh alias Bablu  joined BJP today. | रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह  बबलू ने छोड़ी BSP, BJP में हुए

लखनऊ । उप्र विधानसभा का चुनाव यूं तो अगले साल की शुरुआत में होने हैं लेकिन चुनावी माहौल अभी से दिखने लगा है। चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदल का खेल भी शुरु हो गया है। इस कड़ी में बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल हो गए। याद हो कि यह वही जितेंद्र सिंह बबलू हैं जिन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेत्री एवं अब भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। वहीं, आगरा की डॉक्टर बीना लवानिया के अलावा कई और दलों के नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।