टोक्यो ओलंपिक में जापान की 12 साल की हिराकी को रजत मिला

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक में मेजबान जापान की 12 साल की कोकोना हिराकी ने स्केटबोर्डिंग मुकाबले में रजत पदक जीता है। हिराकी ने महिलाओं के पार्क इवेंट में यह रजत पदक जीता है। इस जीत के साथ ही हिराकी सबसे कम उम्र में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं। योसोजुमी ने पहले ही दौर में 60.09 अंक हासिल किये। वह 60 अंक पार करने वाली अकेली खिलाड़ी रही हैं। पार्क इवेंट में जापान की ही साकुरा योसोजुमी ने स्वर्ण जबकि ब्रिटेन की स्काय ब्राउन ने कांस्य पदक जीता है।इससे बाकी खिलाड़ियों पर भी दबाव बन गया और वह उससे आगे नहीं निकल पाये। जापान ने पुरूषों और महिलाओं के स्ट्रीट वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते थे।