(टोक्यो) टोक्यो ओलंपिक : सिंधु ने जियाओ को हराकर कांस्य जीता

टोक्यो | भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता है। सिंधु ने बिंग जियाओ को सीधे सेटों में आसानी से 21-13 और 21-15 से हराया। सिंधु की इस जीत के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक मिला है। वहीं मीराबाई चानु ने भरोत्तोलन में भारत के लिए रजत पदक जीता था। इससे पहले सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा था जिससे उनका स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया था। सिंधू ने ताइ जु को पहले गेम में कड़ी टक्कर दी थी पर अंत में उन्हें 40 मिनट तक चले मैच में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत जीता था, इसलिए प्रशंसकों को उनके स्वर्ण जीतने की उम्मीदें थीं।