नयी दिल्ली| भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 के पदक विजेता एथलीटों के कोचों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आईओए की ओर से एथलीट को प्रशिक्षित करने और उसके साथ टोक्यो जाने वाले कोचों को स्वर्ण पदक जीतने के लिए 12.5 लाख, रजत के लिए 10 लाख और कांस्य पदक के लिए 7.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।इससे पहले आईओए ने टोक्यो 2020 के पदक विजेताओं और संबंधित खेल महासंघों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। टोक्यो 2020 के पहले ही दिन मीराभाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीता था और आईओए की घोषणा के अनुसार उन्हें आईओए से 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त होगा।
Share on Facebook
Follow on Facebook
Add to Google+
Connect on Linked in
Subscribe by Email
Print This Post