सृष्टि गुप्ता को मिला नारी सम्मान

लखनऊ ! मोहित लोधी मेधा किसी की मोहताज नहीं होती वो अपनी मुकाम खुद हासिल कर लेती है ! कुछ ऐसा ही खूबसूरत नज़ारा आदर्श नगर पार्क आलमबाग में देखने को मिला ! जहां एक बेटी अपने सपनों की उड़ान को प्रकाशमान कर रही थी ! करतल ध्वनि के साथ उपस्थित जनसमूह नारी शक्ति को प्रणाम कर रहा था ! मौका था महिलाओं की सुरक्षा और शसक्तीकरण पर केंद्रित मिशन शक्ति केंद्र थाना आलमबाग द्वारा आयोजित बहू बेटी सम्मेलन का जहाँ सृष्टि गुप्ता को इंस्पेक्टर आलमबाग और उनकी टीम के द्वारा कराटे में विशेष प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया! सृष्टि गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए सम्मानित किया गया! नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना एवं समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना ही सरकान का मिशन है ! आज की नारी हर क्षेत्र में पुरषो के सामान कदमताल करते हुए शिखर की ऊंचाइयों को छू रही है ! समाज में नारी को मुख्य रूप से ममता , त्याग , करुणा , सहनशीलता की मूर्ति माना जाता है ! नारी का चरित्र चित्रण बहुआयामी और परिवर्तनशील है ! पहले की अपेक्षा आज की आधुनिक नारी शिक्षित , आत्मनिर्भर और सशक्त है ! जिस घर आंगन में बेटियां मुस्कुराती है उस घर आंगन में करुणा , त्याग और ममता के फूल बरसते है !

Leave a Reply

Your email address will not be published.