उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया किसना के नए शोरूम का उद्घाटन

लखनऊ।भारत की अग्रणी डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
त्योहारों के इस खास मौके पर किसना अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आया है — डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर ७५ प्रतिशत तक की छूट, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर २५ प्रतिशत तक की छूट, और इसके साथ आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर ५ प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट।इसके अलावा, ब्रांड ने एक खास ‘शॉप एंड विन’ स्कीम भी शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक हीरे और सोने के आभूषण की खरीद पर १०००+ स्कूटर और २००+ कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।
हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा,‘लखनऊ अपनी समृद्ध संस्कृति और कला के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में हमारी बढ़ती उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि ग्राहकों ने किसना पर जो भरोसा और प्यार दिखाया है, वह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा विजन ‘हर घर किसना’ है — ताकि देश की हर महिला तक सुंदर और किफायती डायमंड ज्वेलरी पहुंच सके।’
पराग शाह, निदेशक, किसना ने कहा, ‘लखनऊ में हमारे नए शोरूम की शुरुआत किसना की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। हम ग्राहकों को भरोसे, गुणवत्ता और उत्कृष्ट डिजाइन पर आधारित एक शानदार शॉपिंग अनुभव देना चाहते हैं, जिससे उनके त्योहार और भी यादगार बनें।’
श्री सुधीर और प्रतीक राय, प्रâेंचाइज़ पार्टनर्स, किसना ने कहा,‘किसना के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। इस शोरूम के माध्यम से हम ग्राहकों को विश्वस्तरीय ज्वेलरी अनुभव देना चाहते हैं — जो पारदर्शिता, उत्कृष्टता और खुशियों से भरा हो।’
समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, किसना ने उद्घाटन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप, भोजन वितरण और वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया।