मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 पर अखाड़ों के अमृत स्नान की संशोधित समय-सारिणी जारी

महाकुंभनगर। महाकुंभ प्रयागराज 2025 के मौनी अमावस्या स्नान (29 जनवरी 2025) के लिए अखाड़ों के परंपरागत अमृत स्नान की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह समय-सारिणी 24 जनवरी 2025 को अखाड़ों के साथ आयोजित बैठक में तय की गई है। मेलाधिकारी महाकुम्भ श्री विजय किरन आनंद ने स्नान का क्रम और समय जारी कर दिया है।
26 जनवरी 2025 को जारी पत्र के अनुसार सन्यासी अखाड़ों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा के लिए शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 04ः00 बजे निर्धारित किया गया है। घाट पर इनका आगमन 05ः00 बजे होगा, और स्नान 40 मिनट तक चलेगा। इसके बाद घाट से प्रस्थान 05ः40 बजे होगा और 06ः40 बजे तक यह अखाड़े अपने शिविर में वापस पहुंचेंगे। श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद का षिविर से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 4ः50 बजे, घाट पर इनका आगमन 5ः50 बजे, घाट से प्रस्थान का समय 6ः30 बजे और षिविर में आगमन का समय 7ः30 बजे निर्धारित है। इसी प्रकार श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 05ः45 बजे, घाट पर पहुचने का समय 6ः45 बजे, घाट से वापस प्रस्थान का समय 7ः25 बजे और षिविर में आने का समय 8ः30 बजे है। बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08ः25 बजे शिविर से प्रस्थान करंेगे, घाट पर आगमन का समय 09ः25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09ः55 बजे घाट से वापसी हेतु प्रस्थान करेंगे। 10ः55 बजे तक यह अखाड़ा अपने शिविर में वापस लौट आएंगे। इसी प्रकार, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे और 10ः05 बजे घाट पर पहुँचेगें स्नान के बाद 10ः55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें। यह 11ः55 बजे तक शिविर लौटेगें। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेगें और 11ः05 बजे घाट पर आगमन होगा। 11ः35 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी करेगें। 12ः35 बजे षिविर में वापस आ जायेगें। उदासीन अखाड़ों के तहत श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11ः00 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 12ः00 बजे घाट पर आगमन, स्नान करने के बाद 12ः55 बजे घाट से वापसी तथा 13ः55 बजे षिविर में आगमन है। इसके अलावा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 13ः05 बजे घाट पर आगमन तथा 14ः05 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी व 15ः05 बजे षिविर आगमन होगा। श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 13ः25 बजे, घाट पर आगमन 14ः25 बजे तथा स्नान के उपरान्त घाट से वापसी हेतु प्रस्थान का समय 15ः05 बजे तथा षिविर में आगमन 15ः55 बजे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.