नव निर्वाचित भाजपा के मंडल अध्यक्ष का ग्राम डाकोर में किया गया स्वागत

उरई (जालौन)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव में डॉक्टर हरेंद्र यादव के निवास डकोर में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत ददरी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया व जलपान कराते हुए मीटिंग हुई जिससे नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजपूत जी ने सरकार की नीतियों को बताया और सभी ब्लॉक अध्यक्ष वह बूथ अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कमर कसने के लिए कहा कि जन-जन तक संविधान गौरव के बारे में जोर दिया गरीब और मजलूम की मदद करें और पार्टी को और मजबूत करने को कहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजू यादव डकोर, रणमत सिंह उर्फ ओपल, जितेंद्र सिंह परिहार युवा मोर्चा, कुलदीप राठौर, आसाराम प्रजापति, कुलदीप राजपूत के अलावा डॉक्टर हरेंद्र यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।