धान की रोपाई करने खेत गये युवक की वङ्कापात से मौत

प्रयागराज। प्रयागराज में शनिवार की रात से मौसम बदला है। घने बादलों से रात भर और सुबह तक बारिश होती रही। बारिश के बीच में गरज-चमक के साथ वज्रपात में सुबह एक युवक की मौत हो गई। वह धान के खेत में रोपाई के लिए गया था। नजदीक ही खेत में रहे दो गोवंश भी वज्रपात की चपेट में आने से जान गंवा बैठे। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।सरायममरेज थाना क्षेत्र के विरसोम गांव का रहने वाला १८ वर्षीय अंकित पांडेय रविवार की सुबह धान के खेत में गया था। रात से हो रही बारिश के बीच अंकित खेत में धान की रोपाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक बादल गरजे और वज्रपात हो गया। वज्रपात की चपेट में आकर अंकित गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों को पता चला तो तत्?ाâाल अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में गम का माहौल है। स्थानीय पुलिस के साथ तहसील प्रशासन को सूचित किया गया।११ जुलाई को भी प्रयागराज एवं आसपास के जिलों में वज्रपात हुआ था। प्रयागराज में वज्रपात से १४ लोगों की मौत हुई थी। वहीं कौशांबी जिले में चार और प्रतापगढ़ में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं दर्जनों की संख्या में पशु भी मरे थे। प्रयागराज के सोरांव तहसील में ६, बारा तहसील में ४, कोरांव तहसील में ३ और करछना तहसील में एक की मौत वज्रपात की जद में आने से हुई थी। यमुनापार में ८ और गंगापार में ६ लोगों की वज्रपात से जान गई थी।