सामाजिक समरसता के सूत्रधार थे मुलायम सिंह यादव: विधायक

सकलडीहा।समाजवादी पार्टी के विधान सभा की ओर से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पहली पुण्डतिथि मनाया गया। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण करते हुए विधायक सहित पदाधिकारियों ने उनके बताये मार्ग दर्शन में दबे कुचले गरीब और दलित पिछड़ों का मदद करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव ने हमेशा सर्व समाज के हित में आवाजा बुलंद किया है। दबे कुचले गरीब से लेकर दलित पिछले अगड़े सबकी लड़ाई मुलायम सिंह लड़ते थे। सेना के जवानों को सम्मान के साथ घर पर पहुंचाने का काम मुलायम सिंह यादव ने किया। सामाजिक समरसता के मिशाल थे। वही प्रदेश सचिव गिरजा शंकर पांडेय, परवेज जोखू ने कहा कि मुलायम सिंह अमर है। देश के इतिहास में उनके शिवा कोई नेता नही है। हर दल के लोग नेताजी के नाम से संबोधन करते थे। नेता जो सर्व समाज का नेतृत्व करता है। अंत में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनकी विचारधारा और आदर्श को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बृजमोहन मौर्या,पूर्व जिपंस अनिल सिंह यादव,सुमीत विक्की,सुरेन्द्र मौर्या, अनिल चौहान, धनंजय यादव, मुन्ना चौहान, फजल अंसारी, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश, भूपेन्द्र सिंह, इद्रीश अंसारी, केदार यादव, प्रभात यादव, बबलू यादव, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।