नेताजी ने अपने कामों से राजनीति को दिया था नया आयाम: सुरेंद्र सिंह

फतेहपुर। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर सपाईयों ने सर्वप्रथम कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं सदर अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश भी डाला।शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव समेत सभी सपाईयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात गोष्ठी हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। पहले वह एक शिक्षक थे। बाद में शिक्षण कार्य को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। अपने कामांे से उन्होने राजनीति को एक नया आयाम दिया। मुख्यमंत्रितत्व काल में उन्होने खेत खलिहान से लेकर प्रदेश में तमाम जन कल्याणकारी कार्य किए। प्रदेश में गन्ना मिल चालू कराकर लोगों को रोजगार दिया। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया। इसके बाद सपाई जिला अस्पताल पहुंचे जहां महिला, पुरूष व शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, केतकी यादव, नफीस उद्दीन, राम बहादुर यादव, अनिल यादव, शमीम अहमद, सुरिजपाल रावत, डा. अमित पाल, डा. रामनरेश पटेल, संगीताराज पासी, सऊद अहमद, जेपी यादव, अय्यूब, नूरूल हुदा, तनवीर अहमद, मो. आजम खान, जगनायक सचान, ओवैस फारूकी, अमित मौर्या, शहजाद अनवर, मो. आफताब, राम किशोर पटेल भी मौजूद रहे।