स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष की  मनाई गई पहली पुण्यतिथि 

फरेंदा, महराजगंज।क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु मोहन श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि चन्द्रा ग्रुप आफ एजुकेशन के सभी चारों शाखा आनन्द नगर/फुलमनहा/भैया फरेंदा/अम्बेडकर नगर (आनन्द नगर) में मनाई गई। स्कूल के प्रबन्धक सुधेश मोहन श्रीवास्तव,सिविल बार फरेंदा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह,मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय,पूर्व मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, उदय शंकर, प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्र,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश सहानी, प्रबन्ध कमेटी के राजीव मोहन श्रीवास्तव व रवि मोहन श्रीवास्तव,उप प्रधानाचार्य हरी बहादुर,पुरुषोत्तम पांडेय,धीरेंद्र मिश्र,राम सूरत यादव सहित सभी स्टाफ ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।इसके अलावा चन्द्रा स्कूल फुलमनहा में प्रधानाचार्य,रवि प्रताप सिंह,उप प्रधानाचार्य बैचन यादव,जनार्दन भारद्वाज,शैलेश पांडेय सहित अन्य स्टाफ, चन्द्रा स्कूल भैया फरेंदा में प्रधानाचार्य श्रवण श्रीवास्तव,उप प्रधानाचार्य अनुराग चौधरी,प्रतीक सहानी,आकाश यादव,जयराम तिवारी,अनिल पाठक सहित सभी स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, चन्द्रा पब्लिक स्कूल अंबेडकर नगर में प्रधानाचार्य विवेक पांडेय,उप प्रधानाचार्य दुर्गेश उपाध्याय,सुनील यादव,ओम प्रकाश शुक्ला सहित सभी स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।