25 हजार का इनामिया सहित चार गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के थाना चन्दवक पुलिस द्वारा ग्राम भुल्लनडीह में राजस्व टीम व पुलिस बल पर हुए हमले का मुख्य साजिश कर्ता 25 हजार का इनामिया दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र स्व0 संपत यादव को तीन सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 बृजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भुल्लनडीह में राजस्व टीम व पुलिस बल पर हुए हमले में पंजीकृत धारा-147, 148, 149, 332, 333, 353, 336, 323, 504, 506, 307, 324, 427 34 120 बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट में नामित अभियुक्तों में से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना का साजिश कर्ता 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र स्व0 संपत यादव निवासी भुल्लनडीह थाना चंदवक जनपद सहयोगियों लीला यादव पत्नी दुर्गा प्रसाद यादव नि0 भुल्लनडीह थाना चंदवक जनपद जौनपुर ,.मनोज जैकब पुत्र पालकिल आईपी जैकब नि0 142एध्48 म्यूराबाद थाना कैंट जनपद प्रयागराज तथा .संजय मसीह पुत्र स्व0 लालचन्द नि0 कछवां थाना कछवां जनपद मिर्जापुर को समय करीब 9.45 बजे मुढैला तिरासे से गिरफ्तार किया गया।