सोना और चांदी की कीमतों में ‎गिरावट

नई ‎दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते लगातार गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते गोल्ड का भाव 56000 रुपए के करीब पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का भाव भी 70,000 रुपए के भी नीचे फिसल गया। इस पूरे कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों में करीब 1500 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सोना भी करीब 700 रुपए सस्ता हो गया है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 56898 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इससे पिछले हफ्ते सोना 57600 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था तो इस हिसाब से हफ्ते भर में सोने की कीमतों में करीब 702 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा इस हफ्ते चांदी का भाव 68290 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है। वहीं, पिछले हफ्ते चांदी 69857 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस हिसाब से चांदी की कीमतों में 1576 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आ गई है।