गांधी जी के बताये गये रास्ते से ही देश की एकता-अखण्डता रहेगी कायम- अजय राय

लखनऊ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। और साथ ही कांग्रेस पार्टी से सांसद व स्वतंत्रता सेनानी रहे स्व. मसुरियादीन पासी जी को भी जयंती पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, इस अवसर पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने महात्मा गांधी जी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों पर प्रकाश डाला, और भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी जी के विचारों को सिर्फ स्वच्छता तक सीमित करना और भाजपा द्वारा गांधी के विचारों को कुचलने के साथ मजबूरी में गांधी जी के ऊपर फूल चढ़ाने का आरोप लगाया।प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रपिता बापू के और देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी व कांग्रेस पार्टी से चार बार विधायक, एवं सांसद रहे स्व. मसुरियादीन पासी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया, और गांधी के सत्य अहिंसा और प्रेम के सिद्धांत पर चलते रहने का संकल्प दोहराया गया, इस अवसर पर सभी धर्मों सनातन, ईसाई, मुस्लिम, और सिख धर्म के संतों ने आयोजित प्रार्थना सभा के माध्यम से सभी धर्मों के उपदेश व विचार रखे और देश और विश्व में शांति, प्रेम भाईचारा और कल्याण की कामना की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गांधी जी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी पर बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी हमारे आदर्श हैं उनके द्वारा जो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजाद कराने का प्रयास किया गया उसका कीर्तिमान भारत देश के अलावा तमाम अन्य देशों में प्रख्यात है। महात्मा गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे, सच में वह संत थे उनके आजादी के विचार और आजादी पाने के लिए किए गए प्रयोग सत्याग्रह ,सविनय अवज्ञा, के माध्यम से अत्याचार के प्रति आंदोलन ने पूरे विश्व को एक रास्ता दिखाया, उनके इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गयी थी जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम चलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया।प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, बदरूद्दीन कुरैशी, संगठन सचिव अनिल यादव, दुर्ग विजय सिंह मान, कौशलेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष मनोज यादव, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, संजय सिंह, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, डॉ0 जियाराम वर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, कृपा शंकर मिश्रा, नितिन कुमार मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, रमेश मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, आर0 एस0 तिवारी, नईम सिद्दीकी, लालती देवी, ललन कुमार, अमित श्रीवास्तव त्यागी, सुशीला शर्मा, संजय दीक्षित, अंशू त्रिपाठी, सिद्धीश्री, संजय शर्मा, महताब जायसी, शमीम खान, अरशद गुड्डू, रूद्र दमन सिंह, हरिनाम सिंह चैहान, नुसरत अली, मुकेश सिंह चैहान, आशुतोष मिश्रा, डॉ0 शहजाद आलम, नितान्त सिंह, सोम विकल, गोविन्द सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, अयूब सिद्दीकी, विभा त्रिपाठी, डॉ. आशीष दीक्षित, सीमा चैधरी, अंकित सक्सेना, सुष्मा मिश्रा, रजिया कादिर, डॉ0 अजय शुक्ला, तनवीर फातिमा, अभिषेक यादव, राजू सैनी, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।