जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री व पं.भगवानदीन मिश्र

बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री तथा जनपद के गौरव, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित भगवान दीन मिश्र वैद्य के जयंती पर सोमवार को कांग्रेस नेता विनय सिंह के अगुवाई में कांग्रेसजनों ने कुष्ठ सेवा आश्रम निकट गुल्लाबीर में स्थापित गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री व पंडित भगवान दीन मिश्र वैद्य के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उक्त परिसर में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया। कुष्ठ रोगियों, बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों बेसहारों को फल वितरण करके दरिद्र नारायण की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर वैष्णव जन ते तेने कहिए, जे पीर पराई जानै रे, जैसे भजन के साथ-साथ उपरोक्त तीनो महान विभूतियों के कृतित्व एवं ब्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद गौतम, दीपेन्द्र सिंह वेलदार, इंटक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, पूर्व चेयरमैन नपा परिषद नानपारा के प्रत्याशी भोला कुरैशी, कांग्रेस नेत्री खैरुलनिशां व कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रधान धनीराम श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार ब्यक्त किएं।