बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

कैसरगंज, बहराइच। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भाजपा की एक बैठक सोमवार को मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंह के आवास पर व भारतीय जनता पार्टी के गजाधरपुर मंडल की एक बैठक सोमवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर आयोजित की गई। अध्यक्षता गजाधरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे व संचालन राम बचन सोनी ने किया। इस अभियान के मुख्य अतिथि कैसरगंज विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, फखरपुर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना भैया रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2024 के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथ को मजबूत करने के लिए एकजुट होने के लिए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर 11 कार्यकर्ताओं की समिति के सत्यापन पर चर्चा की। लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने को हम सभी को मेरा बूथ मजबूत बूथ करना होगा। गजाधरपुर मंडल के सभी पदाधिकारीगण, युवामोर्चा अध्यक्ष हृदय राम गुप्ता, चंदन, सरवन प्रधान, अमरेश पांडे, साधन सरकारी समिति अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, घनश्याम वर्मा, सुधीर सिंह, हरिशंकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, विपिन, राहुल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।