महिला कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च ,समनता और सद्भाव के कदम 4 को

सोनभद्र। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे ने जारी बयान में बताया की महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर 4 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा सत्याग्रह मार्च ,समनता और सद्भाव के कदम के तहत बढ़ौली से मेन मार्केट होते हुए नगर पालिका परिषद में स्थापित महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।साथ ही उनके व्यक्तित्व और उनके आदर्शाे पर गोष्ठी किया जायेगा।महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे ने बताया की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा और पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी के निर्देश पर महिला कांग्रेस एक सप्ताह तक गांधी जयंती पर सत्याग्रह मार्च और अन्य कार्यक्रम का निर्देश मिला है।ऊषा चैबे ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा महात्मा गांधी के पदचिन्हों सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलती आ रही है।आज के दौर में जब नफरत और हिंसा देश के ताने बाने को बिखेर रही है, ऐसे में हमारे प्यारे देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने और सही दिशा पर ले जाने के लिए समय की मांग है की हम गांधी जी के विचारों और दिखाए रास्ते पर चले।