संजय गौतम को भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

सिद्धार्थनगर।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गौतम को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की राज्य निगरानी समिति का सदस्य बनाए जाने के उपरांत प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहा प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है , जिस तरह कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से लगकर पार्टी की सेवा करता है पार्टी भी कार्यकर्ता का ध्यान रखती है और सही समय पर सही जगह स्थापित करने का कार्य करती है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या,महामंत्री विपिन सिंह,वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय,जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा फूलचंद जयसवाल, मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय,मंडल अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र,रमेश मणि त्रिपाठी,महेंद्र लोधी,मंगल चौरसिया, दीपेंद्र चौधरी, संपूर्णा नंद पाण्डेय,बृजेश,शिव प्रकाश  आदि लोग उपस्थित रहे।