अवैध शस्त्र लहराते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कौशाम्बी। महेवा घाट थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक मोटर साइकिल पर दो अभियुक्त अवैध रूप से शस्त्र लहराते हुए क्षेत्र में दहशत फैलाने का वर्चस्व बना रखे थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था सोशल मीडिया के वायरल होते ही महेवा घाट पुलिस हरकत में आकर दोनों अभिव्यक्ति की पहचान ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू पुत्र कुशल प्रजापति और मनीष पुत्र हनुमान निवासी रानीपुर थाना महेवा घाट के रूप में किया उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से  शस्त्रों का प्रदर्शन करना कानूनी रूप से उल्लंघन है इसके तहत महेवा घाट पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के  विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी विधिक कार्रवाई करने में जुटी है हालांकि महेवा घाट पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।